Article Written Date : 13-02-2026
Article written by Shudhanshu Kumar
नमस्कार साथियों, जैसा कि आप सभी जानते हैं UPSC Prelims 2026 का फॉर्म भरने के दौरान आपको फोटो, सिग्नेचर और लाइव फोटो को लेकर कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस डॉक्यूमेंट अपलोड प्रक्रिया में मैंने मुख्य समस्या जो नोटिस किया है वो निम्न प्रकार के हैं पहला सभी फाइल का नाम small letter में ही होना चाहिए जैसे की photo, signature। दूसरा हस्ताक्षर तीन हस्ताक्षर करने हैं वह भी लाइन बाइ लाइन और इसका बॉर्डर मार्जिन कम से कम रखें उदाहरण के लिए मैंने नीचे हस्ताक्षर का चित्र अपलोड कर दिया है । जिससे आपको हस्ताक्षर अपलोड करने में ज्यादा समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा हस्ताक्षर के लिए वेबसाईट पर फॉर्मैट भी दिया गया है जिसे आप प्रिन्ट करके इस्तेमाल कर सकते है । उसके बाद लाइव फोटो जिसमे छात्र का 75% हिस्सा सिर्फ चेहरा दिखना चाहिए इसका भी मैंने चित्र अपलोड किया है ताकि आपको समझने मे ज्यादा समस्या का सामना नही करना पड़े । कई छात्रों के फॉर्म केवल इसलिए। आगे नहीं बढ़ रहे हैं क्योंकि उनकी इमेज फाइल निर्देशों के अनुसार नहीं है। UPSC ने इस बार फोटो को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। अब आपकी फोटो में केवल चेहरा ही मुख्य होना चाहिए।चेहरा कवर (75% Face): आपकी फोटो के कुल क्षेत्रफल का 75% या 3/4 हिस्सा केवल आपके चेहरे से ढका होना चाहिए। फाइल का नाम: फोटो अपलोड करते समय ध्यान रखें कि आपकी फाइल का नाम केवल photo होना चाहिए। साइज और फॉर्मेट: फोटो का साइज 20 KB से 200 KB के बीच और फॉर्मेट .jpg या .jpeg होना अनिवार्य है।बहुत से छात्रों को वेबकैम के जरिए लाइव फोटो लेने में दिक्कत आ रही है। इसके दो आसान समाधान हैं:Capture from Device: अगर आपके लैपटॉप का कैमरा साफ़ है, तो सीधे बटन दबाकर फोटो लें।Capture from Mobile (QR Code): यदि वेबकैम काम नहीं कर रहा, तो स्क्रीन पर दिख रहे QR Code को अपने मोबाइल से स्कैन करें। यह आपको एक सुरक्षित लिंक पर ले जाएगा जहाँ से आप अपने मोबाइल के कैमरे से साफ़ फोटो अपलोड कर पाएंगे।इस साल का सबसे नया बदलाव 'ट्रिपल सिग्नेचर' है, जिसमें सबसे ज्यादा गलतियाँ हो रही हैं।आपको एक सफेद कोरे कागज पर काली स्याही (Black Ink) से एक ही वर्टिकल कॉलम (एक के नीचे एक) में तीन एक जैसे सिग्नेचर करने होंगे।इमेज की चौड़ाई और ऊंचाई 350 से 500 पिक्सेल के बीच होनी चाहिए।इसका साइज 20 KB से 100 KB के बीच हो और फाइल का नाम signature रखें।
| Online Start Date | 04-02-2026 |
| Application Last Date | 24-02-2026 |
| Apply Online | Click Here |
| Login | Click Here |
| Advertisement | Click Here |
| Document Upload Instruction | Click Here |
| Official Website | Click Here |