Bihar DElED Admit Card 2026 जारी: यहाँ से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र, परीक्षा 8 जून से

Article Written Date : 28-05-2026

Article written by Shudhanshu Kumar

Brief Information

बिहार डी.एल.एड. (Deled) प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर 28 मई 2026 से एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या (Application Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) का उपयोग कर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप अपनी आवेदन संख्या भूल गए हैं, तो फॉर्म भरते समय पंजीकृत (Registered) किए गए मोबाइल नंबर और अपनी जन्मतिथि की मदद से उसे दोबारा प्राप्त (Forget/Recover) कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्रों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर मॉक टेस्ट का विकल्प भी दिया गया है, ताकि आप ऑनलाइन परीक्षा की प्रक्रिया को अच्छे से समझ सकें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है; सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे समय पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र और शहर की जानकारी प्राप्त कर लें।

बिहार बोर्ड डी.एल.एड. एंट्रेंस टेस्ट 2026 का एडमिट कार्ड 28 मई 2026 से 22 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 जून 2026 से 22 जून 2026 तक किया जाएगा। छात्रों की तैयारी के लिए वेबसाइट पर प्रैक्टिस टेस्ट सेट और परीक्षा दिवस मार्गदर्शिका (Exam Day Guide) वीडियो भी उपलब्ध कराई गई है। यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में या किसी अन्य प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए हेल्प डेस्क सपोर्ट नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। धन्यवाद।

Important Dates

Exam Date 08-06-2026
DELED Admit Card Banner 2026